भोरमदेव महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन आगामी 30 और 31 मार्च को होगा

भोरमदेव महोत्सव की तैयारी के संबंध में पहली बैठक हुई, भोरमदेव महोत्सव की ख्याति लिए गए अनेक निर्णय, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित होंगे अनेके रंगारंग कार्यक्रम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के नाम आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव का आयोजन इस आगामी 30 और 31 मार्च को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर की ख्याति को बढ़ाने प्रति वर्ष महोत्व का आयोजन किया जाता है। हालांकि पिछले दो वर्ष से जारी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण को विशेष ध्यान में रखते हुए शासन के गाईडलाईन के तहत इस आयोजन को अस्थाई रूप से स्थगित किया गया था। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज यहां जिला कार्यालय के सभा कक्ष में भोरमदेव महोत्सव के आयोजन के संबंधं में बैठक ली। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी कोविड प्रकरण की नियंत्रण की स्थिति को देखते हुए भोरमदेव महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित तिथि तक अगर कोविड के प्रकरण बढी तो ऐसी स्थिति में पुनःविचार भी किया जा सकता है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा सहित निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला, श्री रविकांत श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री बीएस उईके, डीएफओ श्री चूणामनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, एसडीएम श्री विनय सोनी, बोडला एसडीएम सहित अन्य उपस्थित थे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने बैठक में भोरमदेव महोत्सव की ख्याति को देश दुनिया तक बढ़ाने के लिए प्रभावी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और परम्पराओं पर आधारित लोक कलाकारों को मंच देने का भी सुझाव दिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने आयोजन की तैयारी की प्रारंभिक चर्चा की। पूर्व महोत्सव की तैयारी के लिए विभाग वार दिए गए दायित्वों की भी जानकारी ली। उसी आधार पर इस वर्ष भी आयोजन की प्रारंभिक तैयारी करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़