कवर्धा, डी एन योगी

59.190 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा व 02 तस्कर चढ़े बोड़ला पुलिस के हत्थे ।

::- *02 अंतर्राजिय गांजा तस्कर निवासी राजस्थान कार के साथ गिरफ्तार।

::- *मारुति अर्टिगा कार के पीछे डिक्की व सीट के नीचे में गांजे को छिपाकर ले जा रहे थे तस्कर

::- *अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 6 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मारुति अर्टिका कार कीमती 07 लाख रुपये और 03 नग मोबाइल कीमत 30,000 तीस हजार रुपये एक हजार रुपए नगद को पुलिस ने किया जप्त।
::- *कुल 13 लाख 31,000 हजार का मशरुका जप्त

,कवर्धा,,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी.पाल के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक श्री रमाकांत तिवारी के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी गणों के आदेशानुसार अवैध शराब, तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर विश्वसनीय मुखबीर से आज दिनांक-06/03/2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही एक अर्टिका कार जिसमें बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक श्री रमाकांत तिवारी द्वारा उक्त सूचना को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुवे प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ बंजारी मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर चलित प्लास्टिक बेरिकेट के माध्यम से संदिग्ध अर्टिका कार को रुकवाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुवे मारुति अर्टिका कार क्रमांक HR 16 Y 9755 कि तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे डिक्की व नीचे सीट में छुपा कर रखे खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 59.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी 01. यशपाल उर्फ अविनाश चौधरी (जाट) पिता रमेश चौधरी उम्र 23 साल ग्राम नाना वास थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान 02 — पवन कुमार चौधरी पिता तेजपाल चौधरी (जाट) उम्र 30 साल ग्रामीण नानावास थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 59.160 किलोग्राम कुल कीमत 600000 रूपये को जप्त किया गया, एवं घटना में प्रयुक्त अर्टिका कार वाहन कुल कीमती 07 लाख एवं 03 नग मोबाइल कीमत 30,000 तीस हजार रूपये 1000 नगद दो एटीएम को जप्त किया गया । कुल जुमला 7 लाख 35 हजार जप्त किया गया है आरोपियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त आरोपियों में से पवन पूर्व में भी अन्य गम्भीर अपराधिक प्रकरण में हरियाणा जेल में निरुद्ध रहा है
पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो से पूछताछ करने पर गांजा को अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु उड़ीसा की ओर से ले जाकर राजस्थान व हरियाणा प्रदेश की विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी में थे। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक श्री रमाकांत तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना बोड़ला पुलिस टीम से उप निरीक्षक मरकाम सहायक उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी सम्पूर्ण थाना स्टाप, व डायल 112 के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़