पेट्रोल डीजल में राज्य सरकार द्वारा वैट कम करने हेतु भाजयुमो ने किया धरना प्रर्दशन सौंपा ज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष  अनिल ठाकुर जी के निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह जी के नेतृत्व में राज्य सरकार से पेट्रोल डीजल में वैट कम करने हेतु प्रर्दशन किया गया और राज्य सरकार के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  अनिल ठाकुर ने कहा कि एक ओर केंद्र में मोदी सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम कर पेट्रोल और डीजल में देश की जनता को ₹5 और ₹10 की राहत देने का काम किया है तो वही छत्तीसगढ़ सरकार को वैट कम करने में हिचकिचाहट हो रही है यह सरकार जनता का हितैषी सरकार नहीं है,
भाजयुमो जिला अध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद भाजपा एवं एनडीए शासित 16 राज्यों ने जनहित में पेट्रोल और डीजल में वैट कम किया लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार वैट कम करने के बजाय राजनीति बयानबाजी कर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर आज वैट की कमी को लेकर प्रदर्शन किया और जनता को बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता पर वैट के नाम पर कितना भारी बोझ डाल रही है,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो रवि राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो तुकेश चंद्रवंशी, जिला मंत्री भाजयुमो सचिन गुप्ता, अरविंद वर्मा , अजय ठाकुर, रितेश ठाकुर , मंडल महामंत्री भाजपा राजेश साहू ,जिला कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अमित वर्मा , अमित चंद्रवंशी , मीनू साहू , मंडल महामंत्री सहदेव साहू , चंदन मानिकपुरी, भागीरथी साहू ,हेमचंद चंद्रवंशी, हरीश चंद्रवंशी, अजय यादव ,निलेश चंद्रवंशी, अजय वर्मा , संजय वर्मा, भरत वर्मा , एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़