कवर्धादुर्ग

मंत्री अकबर भाई के अनुमोदन पर नामदेव बनाये गये जिला मीडिया प्रभारी

मंत्री अकबर भाई के अनुमोदन पर नामदेव बनाये गये जिला मीडिया प्रभारी

कवर्धा –डी एन योगी

कवर्धा,,,देर शाम घोषणा के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के जिला मीडिया प्रभारी का रिक्त पद भी पूर्ण हुआ l आपको बता दें कि, पूर्व में ही कबीरधाम कांग्रेस के सभी पदों पर नियुक्तियां हो चूका है, मात्र मीडिया विभाग के संचालन करने हेतु पदाधिकारी नियुक्त करना शेष था, ऐसे में केबिनेट मंत्री मो. अकबर भाई ने कृष्णा कुमार नामदेव पर विश्वास जताकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए, जिला मीडिया विभाग का प्रमुख बनाने का अनुमोदन जिला कांग्रेस को दिया, जिससे जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कृष्णा कुमार नामदेव को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति की घोषणा की l इस बड़ी और अहम् जिम्मेदारी के लिए कृष्णा कुमार नामदेव ने मंत्री मोहम्मद अकबर भाई, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम एवं जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया l साथ ही उनके विश्वास पर खरा उतरते हुए, अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए, कांग्रेस पार्टी एवं लोगों की सेवा करने की बात कही l उनके नियुक्ति के साथ ही न केवल जिले अपितु प्रदेश भर से चाहने वाले शुभचिंतको, दिग्गजों एवं प्रियजनों से बधाइयाँ मिल रही है l उनके साथ ही चोवा साहू एवं दुखहरण सिंह ठाकुर भी जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए l

Spread the love

Related Articles

Back to top button