कवर्धादुर्ग

कबीरधाम पुलिस की महिला सेल टीम के द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को दी गई आवश्यक निर्देश।

 

कबीरधाम पुलिस की महिला सेल टीम के द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को दी गई आवश्यक निर्देश।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को लॉकडाउन का पालन कर, आम जनों को कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है, तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही करने कहा गया है। इसी तारतम्य में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि के द्वारा पेट्रोलिंग के दरमियान शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर संचालकों को समझाइश दिया गया की मेडिकल स्टोर में दवाई लेने के लिए विभिन्न प्रकार के रोगी या उनके परिजन अधिक संख्या में आते हैं, इस महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण शासन प्रशासन के द्वारा आम जनों की सुरक्षा हेतु गाइडलाइन जारी किया गया है। जिसका पालन हर किसी को करना अति आवश्यक है, तभी महामारी से बचाव होगा तथा कबीरधाम जिले को पूर्णता कोविड-19 संक्रमण से बचाया जा सकता है। जिसमें मेडिकल स्टोरसंचालको को भी अपना सहयोग देने हेतु अपील की गई। दवाई लेने आने वाले मरीजों या उनके परिजनों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाने अपील करें। दवाई दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हेतु पर्चा चस्पा करें, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अलग-अलग स्थानों में चिन्ह अंकित करें ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णता पालन हो। यदि जानकारी के अभाव में कोई संक्रमित व्यक्ति मेडिकल स्टोर के बाहर किसी भी प्रकार की दवाई लेने आगया हो जिसकी जानकारी आसपास खड़े लोगों को ना हो तो अन्य लोग यदि पूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग चिन्हित स्थान पर खड़े होंगे तो संक्रमित होने का खतरा कम होगा कहा गया। एवं सोशल डिस्टेंसिंग में दुकान के बाहर गोल चिन्ह लगाने कहा गया। इस अवसर पर महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि एवं महिला सेल टीम से प्रधान आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक अजय, आशीष, महेश, महिला आरक्षक सुनीता, कविता, मधु, सुकमत, थलेस्वरी, का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button