उत्तर बस्तर कांकेेेर, शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंगेजी माध्यम) में सहायक गेड-दो और सहायक गेड-तीन के पद पर नियुक्ति के लिए कौशल परीक्षा 8 सितम्बर मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। सहायक गेड-दो के लिए कौशल परीक्षा प्रातः 11 बजे से और सहायत गेड-तीन के लिए कौशल परीक्षा दोपहर 01 बजे से आयोजित की जायेगी। पात्र अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी की वेबसाईट ीजजचरूध्धंदामतण्हवअण्पद पर अपलोड की गई है, जिसका अवलोकन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को दूरभाष तथा डाक द्वारा भी व्यक्तिगत सूचनाएं भेजी जा रही है। अभ्यर्थियों को कहा गया है कि अपने स्वयं के व्यय पर सभी मूल प्रमाण पत्र व अंकसूचीओं और उनकी छायाप्रतियों का एक सेट के साथ कौशल परीक्षा में उपस्थित हां। विलंब से उपस्थित अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रमाण पत्रों की न्यूनता और कमियों के आधार पर संबंधित व्यक्ति की अभ्यर्थिता उसी समय समाप्त कर उनको कौशल परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंगेजी माध्यम के प्राचार्य ने बताया कि मूल दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा पैनल के समक्ष उपस्थित होने की अनुमति दी जायेगी। अभ्यर्थी सभी उपयुक्तता के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। उन्हें डाक सूचना पत्र की अनिवार्य प्राप्ति के लिए प्रतिक्षा नहीं करनी चाहिए। Spread the love Post navigation उत्तर बस्तर कांकेर : कोरोना से मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार हेतु हुई समाज प्रमुखों की बैठक, जिस गांव का निवासी उसी गांव में होगा अंतिम संस्कार गणतंत्रता को बरकरार रखना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि राजतंत्र या परतंत्र होना…… : श्री एच. पी. जोशी