: धमतरी : सामान्य प्रशासन स्थायी समिति और सामान्य सभा की बैठक 10 सितंबर को : जिला पंचायत धमतरी की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति और सामान्य सभा की बैठक आगामी 10 सितंबर को जिला पंचायत की सभाकक्ष में आहूत की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे से आयोजित सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक में श्रम एवं जनशक्ति, शिक्षक पंचायत और एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह दोपहर दो बजे से आयोजित सामान्य सभा की बैठक में वन, खनिज, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग, कृषि, सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। Spread the love Post navigation धमतरी : ’वाॅक इन इंटरव्यू’ के लिए पंजीयन 04 सितंबर को : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में धमतरी : आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 18 सितंबर तक मंगाए गए