दिल्ली

सीएम योगी के जन्मदिन पर TV के राम की बधाई, ‘संन्यासी से अच्छा राजा कोई नहीं’

सीएम योगी के जन्मदिन पर TV के राम की बधाई, ‘संन्यासी से अच्छा राजा कोई नहीं’

दिल्ली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनमद‍िन पर रामायण के राम यानी अरुण गोव‍िल ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी है. अरुण ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ में रामायण की कुछ पंक्त‍ियां भी लिखी है.
:

        सीएम योगी आदित्यनाथ, अरुण गोव‍िल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 48 साल के हो गए हैं. उनके जन्मद‍िन पर रामायण के राम यानी अरुण गोव‍िल ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. अरुण ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ में रामायण की कुछ पंक्त‍ियां भी लिखी है.

अरुण ने ट्वीट किया- ‘संन्यासी से अच्छा राजा कोई और नहीं हो सकता’ रामायण के इस कथन को चरितार्थ करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं’. उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी योगी आद‍ित्नाथ को जन्मदिन की बधाई दी है. यूजर्स ने अरुण की बात को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने एकदम सही बात बोली है.

✔
@arungovil12
‘सन्यासी से अच्छा राजा कोई और नहीं हो सकता’ रामायण के इस कथन को चरितार्थ करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं।@myogiadityanath

72.7K
1:32 PM – Jun 5, 2020
Twitter Ads info and privacy
[6/6, 04:03] DNYOGI: यूजर्स ने शेयर किया रामायण का यह सीन

यूजर्स ने रामायण के उस सीन को भी शेयर किया है, जिसमें राम कहते हैं कि- ‘यद‍ि समझो, तो वही आदर्श राजा है जो मन से संन्यासी है. जिसे सत्ता-सिंहासन का लोभ ना हो वही सच्चा न्याय कर सकता है. जिसे निजी विलास और काम में आसक्त‍ि नहीं होगी, वही एक तपस्वी की भांति दिन रात जनसेवा की कार्य में संलग्न रहेगा. संन्यासी की भांति जिसका ना कोई अपना होगा ना पराया होगा, वही मोह ममता को त्याग कर ईश्वर की भांति अपनी सारी प्रजा से एक जैसा बर्ताव करेगा. इसल‍िए राजा को ईश्वर ही माना गया है’.
 दूरदर्शन पर रामायण के री-टेलीकास्ट के बाद से सीरियल के कैरेक्टर्स भी लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. अरुण गोव‍िल समेत शो के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी और सीता यानी दीपिका च‍िखलिया भी इन दिनों सोशल मीड‍िया पर छाए हुए हैं. अरुण की बात करें तो वे इंस्टाग्राम पर हर रोज रामायण की सीख फैंस के साथ साझा करते रहते हैं.

Spread the love

Related Articles

Back to top button