एम्स से स्वस्थ्य होकर लौटे तीन लोगों का कवर्धा के इंद्रलोक में हुआ भब्य स्वागत

कबीरधाम जिले के तीन व्यक्ति स्वस्थ्य होकर आज कवर्धा वापस लौटे, रायपुर एम्स में चल रहा था इलाज

डी एन क्रांति,कवर्धा,  कबीरधाम जिले के 6 कोरोना पाजेटिव मरीजों में से 3 लोग पूर्ण स्वास्थ्य होकर आज शनिवार की रात कवर्धा वापस लौट आए है। स्वास्थ्य होकर लौटने के बाद कवर्धा के इन्द्रलोक भवन (क्वारेन्टीन सेंटर) में तीनो का भव्य स्वागत हुआ। इन सभी को एम्स रायपुर के एम्बुलेंस कवर्धा छोड़ने आए एम्बुलेंस पायलट का भी स्वागत किया गया। इन सभी का कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, अतिरिकय पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इन सभी का ताली बजाकर स्वागत और अभिनन्दन किया।

रायपुर एम्स में इन तीनो का इलाज चल रहा था। 3 मई को जिले के 6 लोगों का कोरोना पाजेटिव की रिपोर्ट आने के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में रिफर किया गया था।

स्वास्थ्य होकर लौटे सभी ने एम्बुलेंस से उतरे हुए सभी का अभिवादन किया। अनिता (परिवर्तित नाम) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम लोगों को जब पता चला था कि हमे महामारी नामक एक बीमारी से घर कर लिया है तब सब डर गए थे। लेकिन जिस तरफ से जिला प्रशासन द्वारा उपचार के लिए जल्दी रायपुर भेजा गया, तब अच्छा लगा। रायपुर में हम सबका बहुत अच्छे ढंग से इलाज हुआ। इतनी जल्दी ठीक होकर लौटे है बहुत अच्छा लग रहा है।

कलेक्टर श्री शरण ने बताया की एम्स से कबीरधाम जिले के तीन लोग ठीक होकर वापस लौटे है। प्रोटोकॉल के अनुसार इन तीनो को 14 दिनों की कवर्धा के इंद्रलोक भवन क्वारेन्टीन सेंटर में ठहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेष तीन लोग भी जल्द स्वस्थ्य होकर लौटेंगे

 

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़