कवर्धादुर्ग

आबकारी अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही

आबकारी अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही

कवर्धा,, के.एल. ध्रुव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं  अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा-निर्देश में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए समस्त थाना/चैकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य आज दिनांक 17.04.2020 को थाना कवर्धा एवं थाना बोड़ला में आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। थाना कवर्धा में आरोपी श्यामू चंद्रवंशी के कब्जे से आधा लीटर महुआ शराब एवं थाना बोड़ला में आरोपी संतोष कुमार यादव के कब्जे से 03 लीटर कच्ची शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया है

Spread the love

Related Articles

Back to top button