बोड़ला के वनांचलों में ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार कवर्धा, । जिले के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से लगातार रोजगार के नये साधन मिल रहें है। डबरी, कुआ, सड़क निर्माण,तालाब निर्माण, भूमि सुधार जैसे विभिन्न कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल रहें है। ग्राम पंचायत कुकरापानी, बोदा 47, पण्डरीपानी, रोल, बम्हनी, समनापूर, झलमला, तरेंगांव जंगल, खरिया, ढोलबज्जा, बोक्करखार, बोदा 3 जैसे विभिन्न वनांचल गांव में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बैगा आदिवासीयों के साथ ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना से 200 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से विभिन्न कार्य कराये जा रहें है। बहुत से ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों को 100 दिवस से अधिक का रोजगार दिया जा चुका है तथा ऐसे परिवार आगे 150 दिवस का रोजगार की ओर बढ़ रहें है। जिला पंचायत के सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने आगे बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से वनांचल क्षेत्र के लिए भारत रूरल लाईवलिहुड फाउन्डेसन बी.आर.एल.एफ. कि स्थापना की गई है। जिसका मुख्य कार्य ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो से चर्चा कर उनकी जरूरतों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कार्य की पहचान करना है। इस कार्य के लिए बी.आर.एल.एफ. के अंतर्गत जिले में समर्थ संस्था कार्य कर रही है। जिससे की ग्रामीणों को अधिकोधिक रोजगार के साधन उपलब्ध हो और गांव में परिसम्मपत्तियों का निर्माण हो। डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, मेढ़ बन्धान कार्य, पशु शेड जैसे विभिन्न हितग्राहिय मुल्क कार्यो से ग्रामीणों को आजीविका संवंर्धन से जोड़ा जायेगा जिससे कि उन्हें हमेशा नियमित आय के साधन उपलब्ध हो तथा उनके जीवन स्तर में परिवर्तन आए। ग्रामीणों के साथ मिल बैठ कर चर्चा करते हुए भारत रूरल लाईवलिहुड फाउन्डेसन बी.आर.एल.एफ. टीम के साथ ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक ग्रामीणों को निर्माण कार्यो से जुड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहें है तथा कार्य के लाभ से उन्हें परिचित करा रहें है जिसका परिणाम अब दिखने लगा है। वनांचल के 45 चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य बड़ी तेजी से हो रहे है। तथा दस हजार से अधिक जॉब कार्ड धारियों को नियमित रोजगार मिल रहा है। ग्रामीणों को समयबद्ध रोजगार के साथ समय पर मजदूरी भुगतान देने की कार्यवाही भी सत्त जारी है। Spread the love Post navigation ग्राम पंचायत पोड़ी के वार्ड क्रमांक 3 पर हुए मतदान शून्य घोषित: पुनर्मतदान 5 फरवरी को गुंडरदेही मंडई मेला में जमकर हुआ अवैध वसूली मगर अब तक कोई कार्यवाही नही ??