कलेक्टर ने वनाचंल क्षेत्रों के अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया

कवर्धा, । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतिम चरण में आज कबीरधाम जिले के बोडला और पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कार्य संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के के साथ संयुक्त रूप से बोड़ला और पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र सुदूर और दूर्गम तथा अति संवेदनशीनल मतदान केन्द्र धुमरछापर सहित अन्य मतदान केन्द्रों में चल रहे मतदान कार्यां का अवलोकन किया। उन्होने बोडला जनपद पंचायत के पोड़ी, बैजलपुर, भेंदा, खरिया, मगरवाड़ा, तरेगांव जंगल, लरबक्की, भरतपूर, धुमाछापर, रॉली, पंडरिया के दमगढ़,कुकदूर सहित कुड़ा क्षेत्र के अन्य मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया।
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण में आज बोड़ला और पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत पंच,सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान कार्य संपन्न हुआ। बोडला जनपद पंचायत के 123 ग्राम पंचायतों 283 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र के 144 ग्राम पंचायत में निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ, जिसमें 349 मतदान केन्द्र बनाए थे। आज निरीक्षण के दोरान दोनों विकासखण्ड के अनुविभगीय अधिकारी राजस्व श्री विनय सोनी, श्री प्र्रकाश टण्डन और जनपद पंचायत सीईओ विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट