रायपुर

राज्य युवा उत्सव 2020,अभिषेक पाण्डेय फिर बने प्रथम विजेता

लगातर पांचवा साल यह खिताब किया अपने नाम किया,साथ ही सबसे ज्यादा युवा उत्सव जितने वाले प्रदेश के पहले युवा

,कबीर क्रांति

छत्तीसगढ़,शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा 12 जनवरी से 14 जनवरी तक रायपुर में प्रदेश युवा उत्सव का आयोजन किया गया,जहा प्रदेश भर के 7 हजार लोग सम्मिलित हुए,जिसमे 18 अलग अलग विधाओं में प्रतियोगिया आयोजित की गयी,साथ ही अन्य बड़े सांस्कृतिक व साहित्यिक आयोजन हुए, जिसमें नगर के प्रतिभावान युवा अभिषेक पाण्डेय ने तात्कालिक भाषण में पूरे प्रदेश के अन्य जिले के प्रतिभागियों को हरा के प्रथम स्थान हासिल किया,जिसमें अतिथियों व निर्णायकों द्वारा पुरस्कार स्वरूप अभिषेक को प्रतीक चिन्ह,प्रमाण पत्र,व राशि भेंट की गयी,अब वो छतीसगढ़ का नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर में करेंगे,इस प्रतियोगिता हेतु ब्लॉक,जिले से क्वालीफाई करते हुए प्रतिभागी पहुँचे थे,ज्ञात हो कि अभिषेक ने पूर्व में भी

इन प्रतियोगिता को जीत नगर व जिले का नाम रोशन किया था,व अन्य राष्ट्रीय आयोजन में छतीसगढ़ का नेतृत्व कर चुके है,पूर्व में वो निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष व भारत की पहली और अनोखी प्रतियोगिता को जीत छतीसगढ़ का श्रेष्ठ शैडो कलेक्टर का पुरस्कार भी जीत चुके है, साथ ही सामाजिक कार्य,युवाओ के हित में लगातार कार्य करते रहते हैं,अभिषेक को इस बड़ी सफलता के लिए जिला कलेक्टर अवनीश शरण जी,खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी आरती पाण्डेय,पीजी कॉलेज स्टॉप,व परिजनों ने शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button