चिल्फी पुलिस की सफल कार्यवाही अंतरराज्यीय गाजा तस्कर के पास से मार्शल वाहन में 50 किलोग्राम गाजा के साथ आरोपी गिरफ्तार जप्त गाजे की कीमत लगभगदो लाख पचास हजार रूपए महिंद्रा मार्शल वाहन कीमत 300000 रुपए जप्त कवर्धा,कबीर क्रांति थाना चिल्फी, जिला कबीरधाम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मार्शल वाहन में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर तेज गति से परिवहन करते हुए चिल्फी की ओर आ रही है। उक्त वाहन में बैठे व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है, कि उक्त सूचना के संबंध में निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीकी हेतु नाकाबंदी पांईट लगाकर वाहनों की चेंकिग करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी चिल्फी द्वारा अपने हमराह स्टाफ के साथ रायपुर -जबलपुर नेशनल हाईवे रोड में नाकाबंदी पांईट लगाया जाकर मार्गो में गुजर रहे वाहनों की चेंकिग की गई कि कुछ समय पश्चात् मुखबीर द्वारा बताये गये जानकारी अनुसार मार्शल वाहन में सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर जबलपुर मध्यप्रदेश की ओर जाना बताया तथा वाहन की तलाशी लेने पर महिन्द्रा वाहन के गाड़ी को छत को मोडिफाई करके छत के अंदर रैक बना हुआ था तथा उक्त रैक के अंदर चेंकिग करने पर गांजा रखा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में वाहन सवार व्यक्ति से पुछने पर उक्त गांजा उड़ीसा में जबलपुर मध्यप्रदेश बिक्री कर अवैध रूप से धन अर्जित किये जाने हेतु ले जाना पाया गया। आरोपियों से कुल 50 किलो मादक पदार्थ गांजा एवं मार्सल वाहन जप्त किया गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं श्री अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, श्री अजीत कुमार ओग्रे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा-निर्देश मे थाना प्रभारी चिल्फी एवं थाना स्टॉफ द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। Spread the love Post navigation भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव हेतु वार्डवार अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की । कबीरधाम जिलें में 2 सौ 29 करोड़ 55 लाख 59 हजार की धान की खरीदी