कवर्धा। जिला स्तर पर नेशनल ट्रायबल डॉस फेस्टिवल 2019 का आयोजन 23 नवंबर को गांधी मैदान कवर्धा में आयोजित किया गया है। जिले के दूरस्थ वनांचल ग्रामों में निवासरत आदिवासी एवं बैगा जनजाति नृत्य दलों के द्वारा परंपरागत पहनावा, नृत्य की मौलिकता, परंपरागत वाद्ययंत्र आदि से जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में बोड़ला विकासखंड के ग्राम लूप, साल्हेवारा, चेन्द्रादादर, भूरसीपकरी, पंडरिया विकासखंड के ग्राम सेंन्दूरखार, कुई, कवर्धा विकासखंड के लालपुर और सहसपुर लोहारा विकासखंड के रामपुर(ठाठापुर) के नर्तक दलों के द्वारा पारंपरिक नृत्य शैलियों के बारे में प्रस्तुति देंगे।

Spread the love

You missed