भूपेश सरकार की APL कार्ड योजना पड़ी लचर कार्डधारकों को राशन के लिए पड़ रहा भटकना..

बालोद:अनीश राजपूत

बालोद, कबीर, क्रांति,भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले सामान्य परिवारों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल देने की घोषणा की थी। लेकिन सामान्य परिवारों को पीडीएस (PDS) के सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराने की योजना शुरुवाती दौर में ही लड़खड़ाती नजर आ रही है। जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद नितेश वर्मा ने बताया कि, शहरी क्षेत्र के सामान्य श्रेणी के

परिवारों को राशन के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। बालोद नगरपालिका क्षेत्र के उचित मूल्य की दुकानों में ताला लटका हुवा है। दुकानों के बाहर किसी संचालक ने चावल सामाग्री नही होने का तो किसी ने चावल के आबंटन नही आने का बोर्ड टांग रखा है। ताला लटके उचित मूल्य की दुकानों में आने वाले हितग्राहियों की सुध लेने वाला कोई नही है। सस्ते दर वाली चावल योजना के शुरुवाती दौर में ही मचे अफरा तफरी से शासन और प्रशासन दोनों बेखबर है।

■शुरुवाती दौर में राशन वितरण का हाल, एपीएल कार्डधारक बेहाल■
बालोद नगरपालिका क्षेत्र में सामान्य परिवारों को सस्ते दर पर राशन वितरण का हाल ऐसा है कि, कार्डधारक बेहाल होने लगे है। शिविरों से एपीएल का राशनकार्ड लेने के बाद सामान्य परिवार राशन लेने जब उचित मूल्य की दुकान पहुंच रहा है तो ताला लटका देख मायूस लौट रहा है।

■पहले राशनकार्ड में त्रुटियों से परेशान और अब सस्ता चावल लेने जद्दोजहद■
राशनकार्ड वितरण के बाद राशनकार्ड के पीडीएफ प्रिंट में की गई गलतियों से हितग्राही मुक्त हुवा नही की अब उन्हें नई मुसीबतों से दो चार होना पड़ रहा है। सस्ते चावल की उम्मीद में राशन दुकान आने वाले कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

■बिना मोर्चे पर लड़े जंग जितने का ख़्वाब देख रही है सरकार, जमीनी तैयारी शून्य■
सदस्य और पार्षद ने आरोप लगाते हुवे कहा है कि, चुनावी लाभ लेने मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री ने अपनी फोटो घर घर पहुचाने सरकारी मशीनरी और धन का दुरुपयोग किया है। एपीएल राशनकार्ड योजना की जमीनी तैयारी बिलकुल भी नही है। बिना मोर्चे पर लड़े जंग जितने का ख़्वाब देख रही है सरकार।

■आईसीयू में सस्ता चावल देने की योजना, गिनती के कार्डधारक ही ले पाए चावल■
सरकार की अक्टूबर माह से सस्ते दर पर चावल देने की योजना थी। बालोद शहर में 12 नवंबर से राशनकार्ड का वितरण शुरू किया गया। राशनकार्ड मिलने के बाद गिनती के ही कार्डधारक चावल ले पाए। कार्ड वितरण के चार पांच दिनों में ही कांग्रेस सरकार की सस्ते चावल की योजना को धराशायी होते देखा जा सकता है। 

जब इस मामले में मीडिया ने बालोद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से सवाल किया तो उनका कहना है कि मुझे लिखित शिकायत दीजिये मैं इस पर जांच कर कार्यवाही करता हूं।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़