कवर्धा, प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री एवं कबीरधाम जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया आज कवर्धा के वीरसावरकर भवन में आयोजित कबीरधाम जिले के सभी नगरीय निकायों के एपीएल समान्य परिवारों के नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के सभी परिवारों को राशन के लिए पात्र श्रेणी मे लाकर उन्हे सार्वभौमिक पीडीएम की योजना का लाभ दिलाकर अपने वायदे पूरे कर रही है। उन्होने कहा कि हमने प्रदेश के सभी परिवारों को राशन देने का वादा किया था। आज यह वादा पूरा हो रहा है। उन्होने कहा की जिस परिवारों का राशन कार्ड नहीं बन पाया है उन्हे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे परिवार राशन कार्ड के लिए चाही गई सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दे, तो उन्हे भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। राशन कार्ड वितरण कार्य को पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिले में नगरीय निकाय में बीपीएल राशन कार्ड के तहत कुल 4685 परिवारों को एपीएल राशन कार्ड वितरण करने का काम शुरू किय गया। यहां बताया गया कि जिले सभी निगरीय निकायों में 4975 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 4685 आवेदन सत्यापन में पात्र है। कवर्धा में कुल आवेदन 3175 में 3001 पात्र, पंडरिया में 662 आवेदन में से 638 पात्र, पिपरिया में 170 आवेदन में से 163 पात्र, सहसपुर लोहारा में 472 आवेदन में 451 पात्र, पांडातराई में 207 आवेदन में से 194 और बोड़ला नगरीय निकाय में 289 कुल आवेदन में से 280 आवेदन सत्यापन में पात्र शामिल है। : । इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार, प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चन्द्रवंशी, सहित रामकृष्ण साहू, श्रीमती सावित्री साहू, श्री प्रमोद लूनिया, श्री कलीम खान, पार्षद श्रीमती वर्षा रानी ठाकुर, श्री नरेन्द्र देवांगन, सहित अन्य जिले के सभी नगरीय निकायों के हितग्राही उपस्थित थे। Spread the love Post navigation : कवर्धा में 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ 8225 गन्ना उत्पादक किसानों को 95 करोड़ 98 लाख 38 हजार रूपये भुगतान हुआ