वाहनों के बैटरी एवं म्युजिक सिस्टम चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ा
24 घंटे में ही चोरों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा
कवर्धा,पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी व उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्षन में जिले में हो रहे चोरी, नकबजनी, लूट के वारदात मे लगाम कसने के लिये सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देषित किया गया था। इसी कड़ी में थाना कोतवाली में दिनांक 26.09.2019 को प्रार्थीया विजय लक्ष्मी तिवारी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि गायत्री मंदिर के पास कवर्धा में खड़ी वाहन स्काॅर्पियो एवं पिकअप वाहन में लगे बैटरी एवं सीडी प्लेयर को दिनांक 25.09.2019 के दरम्यिानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गये है। की रिपोर्ट पर अपराध क्र.-427/19, धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। जिसकी सूचना

थाना प्रभारी सुषील मलिक द्वारा पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह को दिया गया। जिनके निर्देष में टीम गठित कर थाना प्रभारी निरीक्षक सुषील मलिक के कुषल नेतृत्व में विवेचना के जरीये मुखबिर एवं सीसीटीवी फुटेज में दिखे व्यक्तियों को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जो आरोपी इरषाद एवं मोहम्मद कासिम खान ने चोरी करना स्वीकार किया। इसी प्रकार कबीरपारा, सिविल लाईन में भी गाडी में बैटरी व सीडी प्लेयर को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी इरसाद पिता जमील खान उम्र 28 साल साकिन बीचपारा कवर्धा एवं मोहम्मद कासिम पिता मोहम्मद मुनीर खान उम्र 24 साल साकिन नवाब मोहल्ला के पास से 05 नग बैटरी व 05 नग सीडी प्लेयर को जप्त किया गया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय में दिनांक 27.09.2019 को पेष किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में सउनि रघुवंष पाटिल, प्रधान आरक्षक अनित मण्डावी, आरक्षक षमसेर, आरक्षक राजेष कोसरिया, आरक्षक रेखू सोनकर का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट