ढाई घण्टे की ऑपरेशन में टूटी हुई जांघ की हड्डी को जोड़ा गया,पहला ऑपरेशन सफल

जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञऔर मेडिसिन विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू

वन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने जिला चिकित्सालय की टीम को बधाई दी

कवर्धा। राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिला अस्पलात में अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञऔर मेडिसिन विशेषज्ञ की भर्ती करने के बाद यहाँ सम्बंधित बीमारियों और हड्डियों की जटिल ऑपरेशन होना शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में आज टूटी हुई जांघों की हड्डियों का पहला ऑपरेशन किया गया, जो सफल रहा। ऑपरेशन सफल होने से मरीज दिलीप नट अब दोबारा चल सकता है। ऑपरेशन सफल होने पर छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने जिला अस्पताल की टीम को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा कबीरधाम जिला चिकित्सालय में लोगों की सुविधाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत चार अलग-अलग विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था कराई गई है। विशेषज्ञ चिकित्सको में डॉ अरुण चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ,
डॉ आदित्य चंदेल अस्थि रोगविशेषज्ञ, डॉ रूना सिंग निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ देवेन्द्र साहू
मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल है।

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि डॉ आदित्य चंदेल अस्थि रोग विशेषज्ञ ने अपनी टीम के साथ मरीज दिलीप नट के जांघ की टूटी हुई हड्डी का ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में टीम को ढाई से तीन घंटे लगे। यह जिला अस्पलात की इतिहास में आज का पहला और बड़ा ऑपरेशन था। हालांकि इस टीम ने इससे पहले भी अलग-अलग 9 ऑपरेशन कर चुकी है। 9 ऑपरेशन लोकल एनेस्थेसिया से किया गया था,जबकि आज का
दसवाँ ऑपरेशन स्पाइनल एनेस्थेसिया से किया गया। इस टीम में अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य चंदेल के साथ डॉ रोम सिंग,माया दुबे, पुनीत साहू, प्रमोद गुप्ता,वार्ड बाय रोहित मरावी शामिल थे।

चिकित्सक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दिलीप नट (उम्र 45)की जांघ की हड्डी टूट गई थी। उनके साथ 8-9 साल का एक लड़का साथ में था। वह जोराताल का रहने वाला है। उनके पास किसी भी तरह का स्वास्थ्य कार्ड भी नही था

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़