फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली निर्धारित समय पर पूरी गंभीरता से करें-कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण कलेक्टर श्री शरण ने त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी कवर्धा, । कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में ़त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। सभी अनुविभागीय राजस्व एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने की संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित तिथियों में आयोग के अनुपालन में सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पूरी गंभीरता से कार्य संपादित करें। नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के वार्डवार मतदाता सूची का मिलान करे। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2019-20 ग्राम पंचायतों के परिसीमन के प्रांरभिक प्रकाशन सोमवार 16 सितम्बर को कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों के प्रांरभिक परिसीमन को ग्राम ंपचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कबीरधाम जिले के पंचायत आम निर्वाचन 2019 के लिए एक जनवरी 2019 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिये संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत मतदाता सूची तैयार करने संशोधित अनुसूची के तहत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 10 अक्टूबर, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों का नियुक्ति एवं प्रशिक्षण 14 अक्टूबर तक, प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डो का मौके पर मिलान, सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संशोधन करना 21 अक्टूबर तक, प्रारंभिक मतदाता सूची की आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करना एवं मुद्रण कराना, जॉच कराना 29 अक्टूबर तक, चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनो प्रति में हस्ताक्षर करना और पीडीएफ सहित दोनो प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना चार नवंबर तक, जिला कार्यालय द्वारा जनपदवार प्रारंभिक मतदाता सूची अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौंपना छह नवंबर तक, जनपद पंचायतवार मुद्रित मतदाता सूचियां प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 14 नवंबर, मतदाता सूचियां प्रकाश के संबंध में सूचना भेजना 18 नवंबर तक निर्धारित है। इसी प्रकार द्वितीय चरण में मतदाता सूचियों के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूवात 18 नवंबर, दावे, आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख 28 नवंबर, दावे, आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर, ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तैयार करना दो दिसंबर, अनुपूरक सूचियों का पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना चार दिसंबर, अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जाना पांच दिसंबर और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाना छह दिसंबर 2019 को किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर धु्रव, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं सर्व जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। Spread the love Post navigation कबीरधाम जिले के 3 हितग्राहियों के पट्टा निरस्त, 6 लोगों का पट्टा पुर्नअवलोकन के लिए प्रेषित जिला स्तरीय वन अधिकारी समिति की बैठक में प्रस्ताव अनुमोदित एपीएल परिवारों को नए राशनकार्ड बनाने के लिए मंगलवार तक समय निर्धारित नगरीय क्षेत्र के हितग्राही नगर पालिका,नगर पंचायत और ग्रामीणजन अपने ग्राम पंचायत में कर सकते है आवेदन