लोगों को सहज, सरल और शीघ्र न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता-विधि एवं विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर
मंत्री श्री अकबर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए
जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया
कवर्धा, । छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य, वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश के लोगों को सहज, सरल और शीघ्र न्याय दिलाना और उनके लिए निःशुल्क कानूनी सलाह सुनिश्चित कराना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मंत्री श्री अकबर अपने कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा के जिला न्यायालय परिसर के सभा कक्ष में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने जिला न्यायालय परिसर में पौधा रोपण भी किया। मंत्री श्री अकबर ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिव सेवा के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने, उन्हे निःशुल्क कानूनी सलाह देने की व्यवस्था कराई गई है। लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके इसके लिए समय-समय पर नेशनल लोक अदालत भी लगाई जाती है। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा कुछ मांग भी रखी गई।

मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मांगों पर विचार कर शीघ्र पुरा करने का भरोसा भी दिया। अभिनंदन समारोह के बाद मंत्री ने न्यायालय परिसर में लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था उपलबध कराते हुए नए बोर खनन का बटन दबाकर विधिवत शुरूआत भी की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दीलराज प्रभाकर सहित जिला अधिवक्ता संघ से श्री जुगेन्द्र चन्द्रवंशी, श्री अखिलेश वर्मा, श्री जेएस ठाकुर, श्री दीनानाथ शर्मा, श्री रामकृष्ण ठाकुर, श्री मुकुंद माधव कश्यप, श्री तुकेश्वर साहू, श्री ईश्वर बैष्णव, श्री कलीम खान, श्री राजकुमार तिवारी, श्री ़ऋषि शर्मा, श्री प्रशांत परिहार, श्री कहैन्या अग्रवाल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य द्वारा पौधा रोपण किया गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़