दिल्ली

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए

दिल्ली |

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य में पहले राम नाईक राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे।

जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं फागु चौहान को बिहार का और आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों में जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।

इससे पहले 15 जुलाई को राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश और गुरजात के नए राज्यपालों की नियुक्ति की थी। राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया था। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल का पदभार दिया था।

गवर्नर राज्य
आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश
लालजी टंडन मध्यप्रदेश
फागु चौहान बिहार
जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल
रमेश बैस त्रिपुरा
आरएन रवि नागालैंड

Related Articles

Back to top button