
रायपुर : पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में हुए नान घोटाला की जांच जिम्मा सरकार ने आईजी एसआरपी कल्लूरी को सौंप दिया है. कल्लूरी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. जांच टीम को तीन महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है .
ये हैं कल्लूरी के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय एसआईटी सदस्य ये हैं …
1 एस.आर.पी.कल्लूरी पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आर्थिक अपराध SIT अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो छ ग. प्रभारी
2.आई.कल्याण एलेसेला, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर
3 मनोज कुमार खिलारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी,रायपुर
4 उनेजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर
5 विश्वास चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर सदस्य
6 अनिल बक्शी, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर सदस्य
7 एल.एस.कश्यप निरीक्षक, सी.आई.डी.रायपुर
8 बृजेश तिवारी, निरीक्षक, एसीबी,रायपुर
9 रमाकांत साहू, निरीक्षक, एसीबी,रायपुर
10 मोतीलाल पटेल, निरीक्षक, काकेर
11 फरहान कुरैशी, निरीक्षक, ईओडब्ल्यू रायपुर
12 एन.एन. चतुर्वेदी, विधि विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त उप संचालक सदस्य
उल्लेखनीय है कि इस नान घोटाला को कांग्रेस ने चुनाव में जमकर उठाया था. कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही कहा था कि सरकार बनी तो नान घोटाले की जांच एसआईटी बनाकर की जाएगी. इतना ही नहीं चुनावी सभाओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नान घोटाले को मुद्दा बनाते हुए प्रमु बकायदा सीएम कूक और सीएम मेडम कौन? कहकर भाजपा पर जमकर हमला बोलते रहे हैं. अब कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद नान घोटाले की जांच शुरू कर दी है. सरकार के निर्देश पर ईओडब्लू ने न्यायलय में भी आवेदन देकर एसआईटी जांच परिणाम आने तक कार्यवाही स्थगित रखने की मांग की है. वहीं ईओडब्लू की ओर से जांच के 11 बिंदू भी तय कर लिए गए हैं. ये वो 11 बिंदू है जिस पर जांच अभी तक नहीं हुए हैं.

