अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 09/ 2024 धारा 34,1ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को थाना पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 09/ 2024 धारा 34,1ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ। कि अवैध धन अर्जित करने के नीयत से आरोपी नरेश पिता लालाराम सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम खपरी थाना पिपरिया द्वारा अपने मकान के सामने अपने कब्जे में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के तस्वीर हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पुलिस टीम रवाना कर आरोपी नरेश पिता लालाराम सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम खपरी थाना पिपरिया को रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल-1800 मिलीलीटर शराब कीमती 800/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में 34,(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।




