कवर्धादुर्ग

उप स्वास्थ्य केंद्र पौनी में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीनाक्षी साहू को पौनी से हटाने की मां

 ःःचार ग्राम पंचायतों के सरपंचो ने सिकायत कि थी इस के बाद भी मीनाक्षी साहू को नहीं हटाया गया

कवर्धा पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र पौनी में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीनाक्षी साहू को पौनी से हटाने की मांग आश्रित 4 ग्राम पंचायतों के सरपंच द्वारा की गई है।सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव हटहा,डोमसरा, पुसेरा व पौनी द्वारा कलेक्टर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित मुख्यमंत्री से उक्त मामले की शिकायत की जा चुकी है, किन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही है।दिए गए शिकायत पत्र में सरपंचों ने बताया कि उक्त कार्यकर्ता जनवरी 2017 से पौनी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है।जो पदस्थापना के बाद

लगातार 14 माह तक अनुपस्थित रही ,तत्पश्चात कार्य पर उपस्थित हुई।कुछ दिन ड्यूटी के बाद लगातार अनुपस्थित रहती है। बताया जाता कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के नहीं होने के कारण जनवरी 2017 से फरवरी 2019 तक इस उप स्वास्थ्य केंद्र में एक भी संस्थागत प्रसव नहीं हुआ है।प्रसव के लिए महिलाओं को अन्यत्र स्वास्थ्य संस्थाओं में जाना पड़ा।

उपस्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत करीब 8500 जनसंख्या है,जिन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।सरपंचों द्वारा जुलाई 2017 व अप्रेल 2018 में भी उक्त कार्यकर्ता पर कर्यवाही करते हुए हटाने की मांग की गई थी।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है।लोक सूराज में भी इसके संबंध में हटाने की मांग की गई थी लगातार शिकायत के

बाद cmho कबीरधाम द्वारा 24 मई2019 को जांच टीम भेजी गई थी,जिसमें शिकायत सम्बन्धी जानकारी सरपंचों व ग्रामीणों से ली गयी,सभी ने उन्हें हटाने की मांग की थी। कलेक्टर द्वारा भी मामले की जांच कराई गई है ,किन्तु दोनों ही जांच पर अब तक कोई कारवाही नहीं हुई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button