Uncategorized
बाघ के बच्चे की खाल के साथ तस्करी कर रहे आरोपी गिरफ्तार

बाघ के बच्चे की खाल के साथ तस्करी कर रहे आरोपी गिरफ्तार
मलांजखण्ड पुलिस को मिली बडी सफलता
मलांजखण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार हो जा रहे जिन्हें पर संदेह होने पर पुलिस ने पुछताछ की तो गाड़ी में एक पन्नी में सामान रखा था जिसे जाच किया गया तो बाघ के बच्चा की खाल बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रूपये अनुमानित आकी गईं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
आरोपी :- सुरेश पन्द्रे बाकीगुडा निवासी मलांजखण्ड , अरविंद चौहान सुसवा थाना किरनापुर, भिमदेव कोयरी खैरगांव



