बोड़ला : विकासखंड स्रोत केंद्र बोड़ला द्वारा समग्र शिक्षा अभियान समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बोड़ला के मिडिल स्कूल प्रांगण में बुधवार को विकासखंड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए किया गया था। इसमें ब्लाक के विभिन्न शासकीय मिडिल व प्रायमरी स्कूलों के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। खेलकूद अंतर्गत दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, तवा फेंक, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता हुई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत लोक पारंपरिक, करमा ददरिया, सुआ आदि नृत्य की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन को लेकर बच्चों ने खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अतिथि सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसएस राजपूत व हरिकृष्ण नायक सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसएस राजपूत ने कहा कि सभी बच्चों में प्रतिभा छुपी होती है। उसे निखारने व अवसर देने की जरूरत होती है। दिव्यांग बच्चों में भी प्रतिभा होती है। आयोजन में दिव्यांग बच्चों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर उन्हें दिया गया। बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन भी किया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरिकृष्ण नायक ने भी बच्चों के प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर बीआर जोशी, गजराज सिंह राजपूत, संजय जायसवाल, राजू मेश्राम, गायत्री प्रसाद साहू, अशोक निषाद, शरद वर्मा, मनोहर ध्रुव, देवप्रसाद सोनवानी, कविता श्रीवास्तव, अनिता विश्वकर्मा, हेमपुष्पा पाटस्कर, नीतू साहू, पीआर साहू, राघवेंद्र वर्मा, चैन दास मानिकपुरी, हेमंत श्रीवास व अन्य शिक्षकगण सहित बच्चे उपस्थित थे। Spread the love Post navigation नान घोटाले पर एसआईटी का गठन से भ्रष्ट्राचारियो के हौसले पस्त : डी.एन.योगी कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को सरलीकरण बनाने में जुटा प्रशासन