कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 64 गांव सोलर हाई मास्ट लाइट से होंगे रोशन,,मो,अकबर कवर्धा,,डी एन योगी
कवर्धा। ,,,,कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर क्रेडा ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 64 गांव में सोलर हाई मास्ट लाइट संयंत्र तथा 29 गांव में सोलर पंप की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है. निज सहायक कीर्तन शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के राजानवागांव बिरकोना, बिडोरा, चिल्फी, रेंगाखारकला, बैजलपुर, पिपरिया, भागूटोला, महाराजपुर, रवेली, सहसपुर लोहारा, सिलहाटी, सूखाताल, छांटा झा, नवघटा, मानिकचौरी, सोनबरसा, बारदी, बंजारी, भलपहली, घोंघा, बोक्करखार, खारा, झलमला, उसरवाही, समनापुर, बड़ौदाकला, बासीनझोरी, भिमभोरी, मंडलाटोला, रघुपारा, नेउरगांवकला, भरेली, चरडोंगरी, मजगांव, सिंघनपुरी, खरहट्टा, बटुराकछार, जोराताल, लखनपुर, आंछी, कान्हाभैंरा, लरबक्की, दलदली, लालपुरकला, मिनमिनिया मैदान, रोचन, खैरझिटी, कोयलारी, बानो, धनगांव, रक्से, बचेड़ी, नरोधी, सिंघनपुरी, मरका, खड़ौदाखुर्द, रेंगाखारखुर्द, प्रभाटोला, भालूचूआ, सेमो, तरेगांव, नेवारी, कुसुमघटा, जैसे हाट-बाजार वाले बड़े गांव हाई मास्ट सोलर लाइट से रोशन होंगे तथा राम्हेपुरखुर्द, सूखाताल, रवेली, नेवारीगुड़ा, झिरना, मानिकचौरी,नेवारी, सिंघनपुरी, कोड़ार, सैगोना,तालपुर,समनापुर, धमकी, महराटोला, छांटा झा, छूही, गुडली, बाटीपथरा, मुड़घुसरी, कुंडपानी, बुधवारा, छपरी, तीतरी, मिनमिनिया जंगल, कटंगीकला, सारी, सिलहाटी, रक्से में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना हो जाने से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी. इसके अतिरिक्त कवर्धा शहर में 5 सोलर हाई मास्ट लाइट सहित 12 अन्य ग्रामों में सोलर हाई मास्ट लाइट संयंत्र तथा 7 सोलर ड्यूल पंप स्थापित करने का कार्य भी अति शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा.