Uncategorized

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *आज पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक माननीया श्रीमती भावना बोहरा जी ने ग्राम पेंड्री (गोछिया) में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पहुँचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*आज पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक माननीया श्रीमती भावना बोहरा जी ने ग्राम पेंड्री (गोछिया) में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पहुँचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।*

इस दौरान उन्होंने बड़े ही सहज भाव से ग्रामीणजनों की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं एवं महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी ग्रामीण को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

माननीया विधायक जी ने कहा कि जनता की सेवा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और पंडरिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा प्रमुख ध्येय है। जन चौपाल के माध्यम से हमारा सतत प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचे और आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिले।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री नरेश साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह जी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button