कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा के नवीन थाना भवन परिसर में किया पौध रोपण

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा के नवीन थाना भवन परिसर में किया पौध रोपण

कवर्धा,  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नवीन थाना भवन परिसर में पौधे लगाए और लोगों को पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण साहू, श्री मनिराम साहू सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button