कवर्धा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में  होंगे शामिल सामूहिक योगाभ्यास प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में  होंगे शामिल

  • सामूहिक योगाभ्यास प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा

कवर्धा,। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान के डोम में किया जाएगा।  जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामूहिक योगाभ्यास प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सम्बंधित जिला अधिकारियों को शत प्रतिशत तैयारी सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने पेयजल, मेडिकल, जनरेटर, विघुत, पार्किंग, गद्दा, टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके लिए विभागवार  जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम, पेयजल एवं साफ सफाई, पानी, योग प्रशिक्षण आयुष सहित समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान के डोम में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button