कबीरधाम पुलिस द्वारा होली से पूर्व जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर के विभिन्न वार्ड, मोहल्ले, चौक/ चौराहों एवं बाजार हाट में फ्लैग मार्च निकाला गया। होली में जिले के समस्त चौक चौराहा आदि में होगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था। 45 पेट्रोलिंग पार्टी जिले भर में लगातार करेंगे पेट्रोलिंग। असामाजिक तत्वों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्यवाही। कवर्धा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक-23.03.2024 को होली ड्यूटी पर तैनात रहने वाले जवानों को थाना सिटी कोतवाली में ब्रेफिंग कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराने कहा गया ताकि समय पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जा सके साथ ही जानकारी दिया गया कि अलग-अलग चौक चौराहों पर पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर पेट्रोलिंग वाहन लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे, शहर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पांच भागों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पूरे जिले में कुल 45 पेट्रोलिंग वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे, सभी को अपने कर्तव्यों का पूर्णता निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने कहा गया है, साथ ही डायल 112 के अधिकारी जवानों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया, कि सभी अपने ई.आर.वी वाहन पर मौजूद रहेंगे, तथा किसी भी प्रकार का इवेंट प्राप्त होता है, तो बिना विलंब के जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश प्रदान कर शाम 6:00 बजे थाना कोतवाली परिसर से समस्त अधिकारी एवं जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनों को होली का त्यौहार शांति पूर्ण एवं सद्भावना से मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से भारत माता चौक, राजमहल चौक, शहीद कौशल चौक, बूढ़ा महादेव, गुप्ता पारा, सकरहा घाट, खेड़ापति हनुमान मंदिर, बक्शी नर्सिंग होम, मिनीमाता चौक, ठाकुरपारा, दर्रीपारा, ठाकुर देव चौक, नवीन मार्केट, गुरुनानक चौक, मेन मार्केट, सराफा लाइन, करपात्री चौक, पैठू पारा, राधा कृष्णा वार्ड, हैदर चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, पूर्व सीएम हाउस, रेवा बन्द तालाब, लोहारा नाका, कैलाश नगर, रामनगर, शिक्षक नगर, श्याम नगर, गंगानगर, कालेज ग्राउंड, आदर्श नगर, शिव मंदिर देवारपारा, लोहारा नाका, सिग्नल चौक होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में कबीरधाम पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल, उप. पुलिस अधीक्षक(आजाक) श्री प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खालको, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा एवं कबीरधाम पुलिस के अधिकारी जवान अधिक संख्या में उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ होली त्यौहार मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की गई अपील *थाना-सिटी कोतवाली जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़) दिनांक-23.03.2024* *”गरीब बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए बेबी फूड, मदर फूड, निःशुल्क उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचा सलाखों के भीतर।* *आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 205/2024 धारा 420,120बी, 34 भा.द.वी. के तहत की गई कार्यवाही।* कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल तथा उप. पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व पर बेबी फूड, मदर फूड, निःशुल्क उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साई ट्रस्ट संस्था गरीब बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए बेबी फूड, मदर फूड, निःशुल्क उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जिला समन्वयक की जिम्मेदारी नौकरी देने के नाम राशि एकत्र कर, साई ट्रस्ट के माध्यम से भेजने के नाम पर कुल 30 लाख रुपये डिजिटल पेमेंट के माध्यम से व 35 लाख रुपये नगद आवेदक से लिया था। कुल 6500000/ रु. की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक-205/2024 धारा 420,120बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु सायबर सेल एवं थाना में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतू उडीसा रवाना किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी 01, प्रदीप मछुआ पिता बालुकी मछुआ उम्र 40 साल साकिन बिल्लोपंचो थाना ब्रम्हगिरी जिला पुरी उडीसा, 02, सुधांशु कुमार साहू पिता हुरसीकेश साहू उम्र 40 साल साकिन एटवडोरा थाना गोडिसागोदा जिला पुरी उडीसा को दिनांक-18.03.24 को उडीसा से गिरफ्तार कर कबीरधाम लाकर थाना सिटी कोतवाली में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा, स०उ०नि० कौशन साहू प्र०आर० 356 खूबीराम साहू आर0 645 रोशन विश्वकर्मा, आर0 680 शैलेन्द्र निषाद का सराहनीय योगदान रहा है।