कवर्धा

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 58 ग्रामों को लगभग 3 करोड़ रूपए की विकास कार्यो की दी सौगात

मंत्री श्री अकबर के विशेष प्रयासों से पंचायतों के समग्र विकास के लिए मिली लगभग 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 58 ग्रामों को लगभग 3 करोड़ रूपए की विकास कार्यो की दी सौगात

मंत्री श्री अकबर के विशेष प्रयासों से पंचायतों के समग्र विकास के लिए मिली लगभग 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना मद से 58 ग्राम पंचायतों में 115 कार्यो के लिए 02 करोड़ 99 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आज कलेक्टर कार्यालय में 58 ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत 115 सीसीरोड़ निर्माण कार्यो का स्वीकृति आदेश पत्र संबंधित ग्राम पंचायतों के संरपंच का वितरण किया। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्र के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्य स्वीकृति मिलने से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 58 ग्राम पंचायतों में 115 सीसीरोड़ निर्माण कार्य के लिए संबधित सरपंच और सचिव को स्वीकृति आदेश की कापी प्रदान की। इसमें बोड़ला जनपद पंचयत के 47 ग्राम पंचायत के लिए 94 कार्य और कवर्धा जनपद पंचायत के 11 ग्राम पंचायतों के लिए 21 कार्य कुल 58 कार्य शामिल है। जिसकी कुल लागत 02 करोड़ 99 लाख रूपए है। सीसीरोड़ के निर्माण से सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत लरबक्की, आमानारा, कुकरापानी, बोदा-03, केसमर्दा, भुरसीपकरी, चेंदरादादर सहित वनांचल, मैदानी क्षेत्र के ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। सीसीरोड़ निर्माण होने से बारह माह आवागमन की सुविधाएं भी मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि एक विधायक होने नाते कबीरधाम जिले का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि समूचित विकास चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण क्षेत्र का हो, या जिले के बरसो पुरानी मांग हो, उन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का इमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया गया है, निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है।इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेन्द सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल,श्री नीलकंठ चंद्रवंशी,
नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री कलीम खान, योग आयोग के सदस्य श्री गणेश नाथ योगी, मंडी अध्यक्ष श्री नीलकण्ठ साहू, श्री जमील खान, श्री अगम दास, पार्षद श्री अशोक सिंह, सभापति श्री सुनील साहू, अजित ओगरे, सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इन ग्राम पंचायतों में सीसी रोड़ निर्माण के लिए मिली स्वीकृति

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 58 ग्राम पंचायतों में 115 सीसीरोड़ निर्माण कार्य के लिए संबधित सरपंच और सचिव को स्वीकृति आदेश की कापी प्रदान की। इन कार्या में कवर्धा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा, बंदौरा, दुल्लापुर कान्हाभैरा, लखनपुरकला, सूखाताल, जरती और मानिकचौरी के लिए 5.20-5.20 लाख रूपए, ग्राम खड़ौदा भाग01, भाग 02 और ग्राम कोको के लिए 2.60-2.60 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
इस तरह बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर, बांटीपथरा, लब्दा, अंधरीकछार, कामाडबरी, मुडघुसरी मैदान, गण्डईखुर्द, चेन्द्रादादर, भुरसीपकरी, दलदली, केसमर्दा, लरबक्की, आमानारा, कुकरापानी, छुही, मगरवाड़ा, मुड़घुसरी जंगल, बोदा 03, सिंघारी, खदौदाखुर्द, बोरिया, खंडसरा, मडमड़ा, कबराटोला, महली, खरिया, बैरख, चोरभट्टी, भीरा, ढोलबज्जा, बोल्दाकला, तरेगांव मैदान, बोक्करखार, गण्डईकला, खडौदाकला, सांरगपुर कला, भरेली, बैहरसरी, मानिकपुर, घोंघा, मिनमिनिया मैदान, बाघूटोला, चिखली, जेवड़नकला, तारो, बहनाखोदरा और ग्राम महलीघाट के लिए 5.20-5.20 लाख रूपए की स्वीकृति दी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button