रायपुर मुख्य मार्ग से बिलासपुर मार्ग व राजनांदगांव मुख्य मार्ग तक दो नवीन बाय-पास मार्ग व आवासीय भूमि उपयोग के विस्तार सहित कवर्धा विकास योजना (पुर्नविलोकन) प्रारूप 2031 का प्रकाशन

कवर्धा ,डी एन योगी

कवर्धा,,,कवर्धा विकास योजना (पुर्नविलोकन) प्रारूप 2031 का छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 18(1) के तहत प्रकाशन के लिए मानचित्र एवं पुस्तक प्रारूप का विमोचन आज मंगलवार को कवर्धा नगर पालिका कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा व पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. लाल उमेंद सिंह एवं निवेश क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम के सरपंच उपस्थित थे।
सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री नवीन कुमार ने इस प्रकाशन के संबंध में बताया कि मुख्यतः कवर्धा विकास योजना 2021 की समय-सीमा समाप्त होने के बाद कवर्धा विकास योजना (पुर्नविलोकन) प्रारूप 2031का प्रारूप किया गया है, जिसमें कवर्धा निवेश क्षेत्र में शामिल 12 ग्राम जिसका कुल क्षेत्रफल 4470.74 हे. है। इसमें प्रस्तावित जनसंख्या डेढ लाख के लिए विकास योजना तैयार किया गया है। जिसमें विभिन्न भूमि उपयोग निर्धारित किए गए है। कवर्धा शहर में बढते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से रायपुर मुख्य मार्ग से रायपुर-बिलासपुर व रायपुर-राजनांदगांव नवीन बायपास का प्रस्ताव दिया गया है व कवर्धा शहर के अंतर्गत नए मुख्यमार्गो का प्रस्ताव दिया गया है। कवर्धा जिले में मुख्यतः कृषि आधारित उद्योग संचालित होने के कारण निवेश क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर लघु/मध्यम उद्योग के लिए आद्यौगिक भूमि उपयोग प्रस्तावित किया गया है। वर्तमान में शहर में हो रहे विकास का आंकलन कर आवासीय भूमि उपयोग का विस्तार नवीन विकास योजना में किया गया है। प्रस्तावित विकास योजना 2031 में भूमि उपयोग का आबंटन किया गया है। जिसका प्रतिशत निम्नानुसार हैः- आवासीय के लिए 48 प्रतिशत, वाणिज्यिक के लिए 6 प्रतिशत, औघोगिक के लिए 7, सार्वजनिक/अर्द्वसार्वजनिक के लिए 8 ,आमोद-प्रमोद के लिए 14, परिवहन के लिए 12 एवं मिश्रित के लिए 5 प्रतिशत प्रावधान रखा गया है। विकास योजना के लिए मापदण्ड का पालन सुनिश्चित करते हुये आम जनों के हित अनुसार कवर्धा निवेश क्षेत्र विकास योजना पुनर्विलोकन(प्रारूप) 2031 तैयार किया गया है।

विकास योजना के प्रस्तावो पर आपत्ति/सुझाव हेतु एक माह(15/12/2022) का समय

प्रकाशित कवर्धा विकास योजना पुनर्विलोकन(प्रारूप) 2031में प्रस्तावित भूमि उपयोग पर किसी व्यक्ति/ संस्था द्वारा किसी प्रकार के आपत्ति/सुझाव हो तो प्रकाशन अवधि से एक माह अर्थात् 15 दिसंबर 2022 तक कार्यालय कलेक्टर,जिला-कबीरधाम,कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी,नगर पालिका परिषद कवर्धा,कार्यालय सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कवर्धा में लिखित रूप से दर्ज करा सकते है। निर्धारित समयावधि उपरांत प्रस्तुत आवेदन पर विचार नही किया जाएगा।
उक्त प्रकाशन में श्री ऋषि शर्मा जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा,द्वारा उपस्थित सभी सदस्यो को नवीन विकास योजना के महत्तव को विस्तारपूर्वक समझाया गया व विकास योजना आमंत्रित द्वावा-आपत्ति की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। नवीन विकास योजना में प्रस्तावित भू-उपयोग के अनुसार विकास/निर्माण कार्य कराये जाने की बात मुख्य रूप से कहकर बैठक समाप्त की गयी। उक्त प्रकाशन में श्री ऋषि शर्मा जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा,पुलिस अधीक्षक जिला-कबीरधाम,श्री जमील खान उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा, श्री दलजीत पाहुजा ऐल्डरमैन नगर पालिका परिषद कवर्धा,निवेश क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम के सम्मानीय सरपंच, समिति के संयोजक एव उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रायपुर, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कवर्धा एवं जनमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़