राजकुमार वधावन एसईसीएल कुरासिया कॉलरी से हुए सेवानिवृत्त, कर्मचारियों शुभचिंतकों ने दी भावभीन विदाई बी.पी.सिंह/चिरमिरी:- एसईसीएल कुरासिया कॉलरी में लिपिक पद पर कार्यरत रहते हुए 40 वर्ष की सेवा कंपनी को देते हुए सेवानिवृत्त हुए। कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा इनकी कार्यप्रणाली कर्तव्यनिष्ठता की प्रसंशा की गई। विदाई समारोह के दौरान कर्मचारी काफी भावुक थे,कर्मचारियों को अपने सहकर्मी से दूर होने का दुख झलक रहा था। वधावन कर्मचारियों के काफी मददगार रहे, अपनी कार्यशैली मृदुभाषी स्वभाव के कारण कोयलांचल क्षेत्र के साथ साथ श्रमिको के बीच भी काफी प्रभाव रखते है। श्रमिको और शुभचिंतकों की मांग है की सेवानिवृत्त के बाद सामाजिक संगठनो राजनीति से जुड़कर श्रमिको की सेवा करे। वधावन के पिता स्वर्गीय हवेली राम भाजपा के वरिष्ठ पदों पर रहते हुए लोगो को जन सेवा की थी। अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए जनता की सेवा करे और उनके सपनों को साकार करे। राजकुमार वधावन ने कहा की कार्यअवधि के दौरान यदि किसी प्रकार की गलती होगी तो आप सभी अपना समझ कर क्षमा करेंगे, सेवानिवृत्त एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, आप लोगो ने जो प्यार और स्नेह दिया है भुला नही सकता आपके प्यार और स्नेह के कारण ही एक स्थान में सेवा देते हुए आज मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूं। श्रमिक संगठनों का भी काफी सहयोग रहा मैं अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग और कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपनी सेवा कंपनी को दी। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतक स्थानीय पत्रकार के माता-पिता और भाई है।**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़