चीन की भारत-पाकिस्तान से अपील, दोनों देश संयम बरते

नईदिल्ली : आतंकी संगठन जैश के कैंप पर हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया जिसके बाद बोर्डर पर भारी तनाव बढ़ गया है। इस बीत चीन ने भारत और पाकिस्तान से बड़ी अपील की है। एएनआई के मुताबिक, रायटर के हवाले से खबर है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने संयम बरतने के लिए भारत और पाकिस्तान से अपील की है। इससे पहले भी चीन दोनों देशों को लेकर बयान देते हैं।
वहीं दूसरी तरफ आरआईसी की बैठक में चीनी विदेश मंत्री वेंग यी ने कहा था कि हम आतंकवाद और कट्टरपंथ की जमीन को खत्म करने में सहयोग करेंगे। इतना ही नहीं अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बात करके इस मामले को आगे नहीं बढ़ाने को कहा। इसके अलावा आतंवाद पर सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। पाकिस्तान ने बुधवार को दो भारतीय जेट विमानों को मार गिराया। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद पहली बार भारतीय युद्धक विमानों के पाकिस्तान के अंदर घुसने के एक दिन बाद दोनों प्रमुख शक्तियों को संयम दिखाने का आग्रह करने के लिए प्रेरित किया।


