कवर्धादुर्ग

लगातार 10 वीं बार चैंपियन बनी पीजी कॉलेज कवर्धा की टीम

लगातार 10 वीं बार चैंपियन बनी पीजी कॉलेज कवर्धा की टीम

कवर्धा,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर लेवल व्वालीबॉल प्रतियोगिता विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव में सम्पन्न हुआ जिसमें कवर्धा एवं राजनांदगांव छेत्र के 8 टीमो (कवर्धा,डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया,दिग्विजय महाविद्यालय, साइंस कॉलेज राजनांदगांव अम्बागढ़ चौकी छुईखदान ) ने हिस्सा लिया।जिसमे कवर्धा टीम में स्पोर्ट्स

ऑफिसर के रूप में श्री हनुमान बंजारे जी और सीनियर एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अभिषेक चंद्रवंशी जी साथ थे।टीम में देवेंद्र चंद्रवंशी(कप्तान),विकाश चंद्रवंशी ,छोटू ,चुरेन्द्र,विजयकांत,दुर्गेश,सुखदेव,मोहन एवं साथी सामिल थे।सीनियर खिलाड़ी अभिषेक चंद्रवंशी ने बताया की 4 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।जो की खरसिया में सम्पन्न होनी है। महा विद्यालय के प्राचार्य एवं स्पोर्ट्स प्रभारी श्री मेहर ने पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे चयनीत खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएँ दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button