कवर्धा

पंडरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही।

पंडरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही।

किराने की दुकान में किराना सामान के साथ अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को पंडरिया पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस के छापेमारी की कार्यवाही में 01 आरोपी के कब्जे से 26 पौवा, 03 अद्धी देशी प्लेन मदिरा, कीमती 2480/रूपये को पुलिस ने किया जप्त।

कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,अवैध शराब, गांजा, एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से थाना पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री मुकेश यादव के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के सक्रिय मुखबीरो से लगातार चर्चा कर क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के विषय में जानकारी लेकर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक -12/06/2021 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी विजय बंजारे ग्राम भेरवापारा थाना पंडरिया के द्वारा अपने किराना दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर थाना पंडरिया के विशेष टीम तैयार कर मुखबीर के बताये अनुसार घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया गया। आरोपी विजय बंजारे को अवैध शराब के साथ उसके किराना दुकान में रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके पास से 26 पौवा व 03 अद्धी देशी प्लेन मदिरा के साथ गवाहों की समझ पकड़ा गया। जिस पर थाना पंडरिया में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त् कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम से सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश पाटिल, आर0 511, 748 म0आर0 26 का सराहनीय भूमिका रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button