कवर्धा

थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस के द्वारा गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद करने में मिली बड़ी सफलता।

-कवर्धा, डी एन योगी

थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस के द्वारा गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद करने में मिली बड़ी सफलता।

थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने गुमशुदा युवक को हैदराबाद से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों के द्वारा थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस टीम का किया गया धन्यवाद ज्ञापित।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को गुम महिला/पुरुष, बालक/बालिकाओं के संबंध में दर्ज प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर गुम व्यक्ति का पता तलाश कर परिवार जनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मेरा लड़का उम्र 23 साल दिनांक 11/01/2022 के सुबह 06 बजे घर से कवर्धा जा रहा हूं कहकर बिना बताये कहीं चला गया है, कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक- 02/2022 कायम कर युवक का लगातार पता तलाश किया जा रहा था की दौरान विवेचना के उक्त युवक का हैदराबाद में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर टीम बनाकर युवक का पता तलाश कर सुरक्षित वापस थाना सिंघनपुरी लाने रवाना किया गया। जिस पर थाने की टीम एवं परिजनों के साथ हैदराबाद जाकर युवक का सकुशल पता तलाश कर बरामद किया गया एवं वापस थाना सिंघनपुरी जंगल आकर विधिवत युवा को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक- 375 एवं आरक्षक-800 विनोद मरकाम तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button