रायपुर

कबीरधाम के ग्राम बरपेलाटोला एवं मजगांव के ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश

कबीरधाम के ग्राम बरपेलाटोला एवं मजगांव के ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है

रायपुर ।कबीर क्रांति,डी एन योगी

रायपुर,,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास की दौड़ में नया आयाम गढ़ा हैं। प्रदेश के सभी जिलों में विकास के कार्यों की योजना बनाकर इसकी सतत मानिटरिंग की जा रही है। सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेशवासी कांग्रेस से जुड़ रहे है। कबीरधाम जिले में नागरिकों के कांग्रेस प्रवेश का दौर जारी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज दिनांक 27.09.2021 को विकासखंड कवर्धा, जिला कबीरधाम के ग्राम बरपेलाटोला से 06 एवं ग्राम मजगांव के 08 ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री श्री अकबर ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले नागरिकों का परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी।

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास/कार्यालय में कांगे्रस प्रवेश करने वालों में ग्राम बरपेलाटोला से रामधीन, चिरौजी, मेसराम, शन्यासी, सुखीराम एवं कनस तथा ग्राम मजगांव के बनस, ईतवारी, शौखी, लेखराम, प्रदीप, आशाराम, मोतीलाल एवं दरबारी शामिल थेे।
इस अवसर पर विशेष रूप से श्री विनोद अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button