कवर्धा

कबीरधाम जिले के ग्राम उसरवाही के ग्रामीणों का कांग्रेस प्रवेश, मंत्री मोहम्म्द अकबर ने गमछा पहनाकर किया स्वागत, दी बधाई

कबीरधाम जिले के ग्राम उसरवाही के ग्रामीणों का कांग्रेस प्रवेश,

मंत्री मोहम्म्द अकबर ने गमछा पहनाकर किया स्वागत, दी बधाई

रायपुर/कवर्धा। मुख्यमंत्री शभूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रही है। सभी जिलों में विकास के कार्यों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नागरिकों की मांग पर विकास के कार्य तत्काल स्वीकृत हो रहे है। कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर जिला कबीरधाम क्षेत्रों के निवासी बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश कर रहे है। आज दिनांक 18.09.2021 को कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला के उसरवाही के ग्रामीणों ने केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री श्री अकबर ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले नागरिकों का गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी।

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में कांग्रेस प्रवेश करने वालों में अजब दास मानिकपुरी, रघुनाथ पांचे, संतलाल पांचे, तुमलाल पटेल, जयपाल दांदरे, भोजराज दांदरे, एवं सुबेदार दांदरे शामिल थेे।
इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लाॅक कांग्रेस सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष श्री रामचरण पटेल, मुखीराम साहू, शिवकुमार पटेल, बांके पटेल एवं फुलसिंग साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button