कवर्धादुर्ग

17 वी वाहनी सरेखा कमांडेंट श्री जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार, उप पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह को कबीरधाम जिले के पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जिले से भावभिनी विदाई दी गई। नये पुलिस कप्तान श्री मोहित गर्ग के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया।

17 वी वाहनी सरेखा कमांडेंट श्री जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार, उप पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह को कबीरधाम जिले के पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जिले से भावभिनी विदाई दी गई।

नये पुलिस कप्तान श्री मोहित गर्ग के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया।

कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,17 वी वाहनी सरेखा कबीरधाम के कमांडेंट श्री जितेंद्र शुक्ला का स्थानांतरण सेनानी 16 वीं वाहनी नारायणपुर होने एवं पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलम कुमार सिन्हा का स्थानांतरण जिला कबीरधाम से जिला कांकेर तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री नितेश सिंह का कबीरधाम जिले से स्थानांतरण जिला कोण्डागाँव, उप. पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार का स्थानांतरण कबीरधाम जिले से (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) जिला बीजापुर होने पर दिनांक-05/06/2021 को न्यू पुलिस लाइन के सभागार में कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी का विशेष ध्यान रखतेे हुये कबीरधाम पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा विदाई दिया गया साथ ही श्री सिन्हा के द्वारा नये पुलिस कप्तान श्री मोहित गर्ग को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपते हुये जिले के संपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराए। विदाई समारोह में
उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर उप पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेंताल उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री अजीत ओगरे तथा कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा स्थानांतरण पर जा रहे सम्मानीय अधिकारी गणों के कार्यों की जमकर सराहना किया गया साथ ही पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर भावभीनी विदाई दिया गया। नये पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री मोहित गर्ग को जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर कबीरधाम जिले में स्वागत किया गया।

आज दिनांक- 06/07/2021 को 10:40 बजे पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम पहुंचे जहां तैनात गार्ड के द्वारा सलामी दिया गया जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों से परिचय कराया गया।

Related Articles

Back to top button