रायपुर
अभी-अभी: अमित जोगी की जमानत याचिका ख़ारिज

अभी-अभी: अमित जोगी की जमानत याचिका ख़ारिज
रायपुर। अमित जोगी की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी गई है। गौरेला कोर्ट में आज गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जमानत के लिए याचिका लगाई थी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।
इधर याचिका के अस्वीकृत होने के बाद अमित ने कहा कि वो अब ADJ कोर्ट में इसके विरुद्ध अपील करेंगे। बता दें कि आज सुबह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उनके विरुद्ध समीरा पैकरा ने निर्वाचन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था। समीरा की शिकायत पर पुलिस ने अमित के विरुद्ध अपराध दर्ज किया था।



