शांति समिति की हुई बैठक ईद मिलादुन्नबी में मिली रैली की अनुमति कोविड नियम का करना होगा पालन..

शांति समिति की हुई बैठक ईद मिलादुन्नबी में मिली रैली की अनुमति कोविड नियम का करना होगा पालन..
अनीश राजपूत
बालोद-कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने को लेकर आज बालोद जिले के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सर्व समाज समुदाय के लोगों की बैठक आहूत की गई जहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सुरक्षित तरीके से एकता और सद्भावना के साथ कैसे पर्व मनाया जाए इस विषय पर चर्चा की गई कल ईद मिलादुन्नबी का पर्व है जिसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी बात रखी और प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सीमित लोगों की मौजूदगी में मास्क सेनीटाइजर का उपयोग करते हुए वह ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द ढंग से मनाएंगे।आने वाले दिनों में अलग-अलग वर्ग समुदाय के समाज के पर्व आने वाले हैं जिसको लेकर भी चर्चाएं की गई जिसमें से गुरु नानक जयंती दीपावली देवउठनी आदि पर्व शामिल है इसके साथ ही क्रिसमस डे के संदर्भ में भी चर्चा की गई कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण काल को ध्यान रखते हुए एकता के साथ सभी पर्व को मनाना है कहीं भी विवाद की स्थिति ना हो इस बात का भी प्रमुख ध्यान रखा जाना चाहिए।




