कवर्धा

भाजपा ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

भाजपा ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

वर्चुअल संगोष्ठी का किया आयोजन, अभिषेक सिंह सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

कवर्धा, । भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोरोना संक्रमण काल में कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के द्वारा चलाए गए सेवा कार्यो को संकलित कर बनाई गई जिला और मंडल स्तर के ई-बुक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम में कार्यकर्ताओं ने सांसद संतोष पाण्डेय के पिताजी और लोहारा मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व. शिवप्रसाद पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष स्व. राजेन्द्र खनूजा और मोर्चा के जिला महामंत्री मंजीत बैरागी के पिताजी स्व. कुलदीप बैरागी को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली भी अर्पित किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास ही उनका उद्देश्य था। एकात्म मानववाद के विचार से निकले अन्त्योदय योजना के तहत आज समाज के सभी तबके को लाभ मिले। जब समाज का हर व्यक्ति सबल होगा तभी देश विश्व गुरु बन कर पूरे विश्व में भारत का परचम लहरायेगा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास उनका सपना था और इसी सपने को केन्द्र की भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंडित जी के विचार को जन-जन अपने जीवन में आत्मसात करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि छीन कर खाना विकृति है और बांट कर खाना हमारी संस्कृति है। ऐसे विचार रखने वाले दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते थे। इसे ही भाजपा सरकार अंत्योदय योजना के रूप में लागू किया। मौजूदा केन्द्र सरकार उनके अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर हर गांव के गरीबों मजदूर किसानों के घरों तक सीधे लाभकारी योजनाएं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय के अनुयायी हैं, जिन्होंने स्वयं को देश के लिए समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके द्वारा दिखाए गए पथ पर चलकर हमें खुद से ज्यादा पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए, उनके आदर्शों से हर किसी को गरीबों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।

पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने पं.दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस वर्चुअल कार्यक्रम में गोपाल साहू, नितेश अग्रवाल, दुर्गेश ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, सीताराम साहू, भावना बोहरा, इंद्राणी चंद्रवंशी, बरसाती वर्मा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, गजपाल साहू, राघवेन्द्र वर्मा, संतोष मिश्रा, चंदन पटेल, गुलाब साहू, रति ठाकुर, जसविंदर बग्गा, कल्याण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button