कवर्धा

छग शालेय शिक्षक संघ के नाम से जाना जाएगा शालेय शिक्षाकर्मी संघ

छग शालेय शिक्षक संघ के नाम से जाना जाएगा शालेय शिक्षाकर्मी संघ

– संघ के प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर संघ के नए नाम को किया प्रमोट, संविलियन दिवस पर लिए शपथ।

*कवर्धा-* शालेय शिक्षाकर्मी संघ अब छग शालेय शिक्षक संघ के नाम से जाना जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी व प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि हमारे संघ ने वादा किया था कि जब तक प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन नही हो जाता तब तक हमारे संघ के नाम में परिर्वतन नही किया जाएगा। शासन के घोषणा के अनुसार 1 जुलाई 2020 से सभी शिक्षाकर्मियों का शिक्षाविभाग में संविलियन हो जाना है तथा राज्य मे शिक्षाकर्मी व्यवस्था समाप्त हो जानी है। अतः 1 जुलाई से ही शालेय शिक्षाकर्मी संघ को “छग शालेय शिक्षक संघ” पं. क्र. 122202049545 के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष मुनव्वर बेग, सह सचिव भानू राजपूत, संगठन सचिव विष्णु कौशिक, संतोष शर्मा आदि ने संघ के नए नाम को जिला स्तर पर प्रमोट किया।
संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत, संजय जायसवाल व राकेश जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी एक जुलाई को संविलियन दिवस मनाया गया। कोविड-19 के चलते इस बार संविलियन दिवस के थीम में परिवर्तन किया गया था। संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हए स्वयं, समाज, शिक्षक साथियों एवं विद्यार्थियों को कोविड 19 से बचने हेतु प्रेरित करने की शपथ लिए। प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, सत्येंद्र सिंह आदि पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button