कवर्धा

 पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा नक्सल प्रभावित थाना तरेंगांव जंगल का किया भ्रमण  स्पंदन अभियान के तहत जिला पुलिस बल एवं छसबल के जवानो से रूबरू होकर की चर्चा  नक्सल प्रभावित थाना/केम्प प्रभारियो की ली आवष्यक बैठक

 पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा नक्सल प्रभावित थाना तरेंगांव जंगल का किया भ्रमण
 स्पंदन अभियान के तहत जिला पुलिस बल एवं छसबल के जवानो से रूबरू होकर की चर्चा
 नक्सल प्रभावित थाना/केम्प प्रभारियो की ली आवष्यक बैठक

कवर्धा,,माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंषानुरूप एवं पुलिस महानिदेषक महोदय छ.ग. के निर्देषानुसार स्पंदन अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो के मध्य उपस्थित होकर उनकी समस्याओं एवं आवष्यकताओं के संबंध में जानने हेतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-07.06.2020 को श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग के द्वारा जिला कबीरधाम के नक्सल प्रभावित थाना तरेंगांव जंगल का भ्रमण किया गया। थाना तरेगांव जंगल में उपस्थित जिला पुलिस बल एवं छसबल के अधिकारी/कर्मचारियो से रूबरू होकर जवानो से उनकी समस्या एवं आवष्यकताओं के संबंध में जानकारी लिये। जवानो को मानसिक तनाव से मुक्त होने तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ व निरोग रहने के लिये प्रतिदिन समय निकालकर सूर्य नमस्कार योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किये, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने मित्रो एवं प्रियजनो से चर्चा करे, कुछ भी गलत निर्णय ना लें तथा समस्या के संबंध में तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने सुझाव दिया। तत्पष्चात थाना तरेंगाव जंगल क्षेत्रान्तर्गत संचालित बोदई दलदली बाल्को बाक्साईड मांईस का निरीक्षण किये, जहॉं पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डो को सुरक्षा के संबंध में दिषानिर्देष दिये। वहॉ पर उपस्थित बाल्को माईस के अधिकारियो को सुरक्षा के प्रति सजग रहने एवं आवष्यक प्रबंध करने निर्देषित किये। तदुपंरात जिला मुख्यालय पहुचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नक्सल प्रभावित थाना/केम्प प्रभारियो का नक्सल उन्मुलन के संबंध में बैठक लेकर आवष्यक दिषानिर्देष दिये साथ ही राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना/केम्प प्रभारियो को अपने अधीनस्थ जवानो से प्रतिदिन उनकी समस्याओं एवं आवष्यकताओं के संबंध में पूछताछ कर निराकरण करने आवष्यक दिषानिर्देष दिये।

Related Articles

Back to top button