कवर्धा

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में नगर पालिका के स्वच्छता दीदियों ने मारी बाजी

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में नगर पालिका के स्वच्छता दीदियों ने मारी बाजी

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,-जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन आज आउटडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में नगर पालिका स्वच्छता दीदियों की टीम ने फुगड़ी, गेंड़ी, लंगड़ी दौड़, रस्साकस्सी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर खेल में बाजी मारते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर जनमेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपस्थित अतिथियों ने टीम को पुरस्कृत कर सम्भाग स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button