कवर्धादुर्ग

धान खरीदी केन्द्रों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया

वास्तविक किसानों को लाभ पहुंचाने धान खरीदी में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण

कवर्धा,कबीर क्रांति,  कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उम्मेद सिंह द्वारा आज यहां जिला पंचायत के सभा कक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान उर्पाजन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी कार्य संपादित करने के लिए बनाए गए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक सह प्रशिक्षण में जिले के 86 धान उपार्जन केन्द्रों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों तक कोचियों और बिचोलियों के माध्यम से आने वाले धान को रोकने और वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या ना हो इस संबंध में विशेष प्रशिक्षण भी दिए गए। सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने उपर्जान केन्द्रों में सुचारू से से धान खरीदी प्रक्रिया संपादित करने के लिए कौन-कौन से कार्य करने है और कौन-कौन सी पंजियां संधारित करनी है तथा उनका पुनर्वलोकन करते हुए संधारित पंजियों के बारे में बारिकी से समझाईश भी दी गई।

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान उपार्जन के संबंध में राज्य शासन के निर्देशों का कड़ाई पूर्वक पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने धान का उपार्जन और परिवहन केवल दिन में करने, खरीदी टोकन जारी करने में लघु किसानों को प्राथमिकता देने और खरीदे गये धान को सुरक्षित रखने कैप कव्हर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होनेे खरीदी प्रभारियों नोडल अधिकारियों से कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने आये किसानों के टोकन, किसान किताब पर्ची सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन अवश्य करें। सही तौल में धान क्रय करें, सत्यापन में आसानी हो, इसके लिए स्टेकिंग निर्देशानुसार करें। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी करना है। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा 15 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी करने के लिए किसानों को सुविधाएं देते हुए लिमिट प्रक्रिया को शिथिल कर दिया है। किसानों को लिमिट प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियां और अफवाहों की स्थिति निर्मित नहीं होने चाहिए। कलेक्टर ने बेमौसम बरसात की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी उपर्जान केन्द्रों में धान की सुरक्षित करने और धान स्टेग को त्रिपाल से ढकने तथा अन्य ठोस प्रबंध व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है। बैठक सह प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री जेके धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सोनी, सभी अनुविभगीय अधिकारी, उपपंजीयक सहकारी समिति संस्थाएं, नोडल जिला केन्द्रीय सहाकारी बैंक, जिला खाद्य अधिकारी, डीएमओ सहित तहसीलदार एवं नयाब तहसीदार विशेष रूप से उपस्थित थे।

किशुनगढ़ धान उपार्जन प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिकी अपराध दर्ज करने के आदेश जारी

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने बैठक में समीक्षा करते हुए जिले के किशुनगढ़ धान उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के अधिकारी के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निर्देश के बाद संबन्धित प्राथमिक शाख समिति प्रबंधक को आदेश जारी कर उपार्जन केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी अपराध दर्ज कराने कहा गया है। उन्हें वर्तमान कार्य से तत्काल पृथक किया गया है। साथ ही वहां के कंम्प्यूटर आपरेटर को वहाँ से हटा दिया गया है।

सभी राज्यों में तुलना में छत्तीसगढ़ में उच्चम दाम पर धान की खरीदी

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा देश में सर्वाधिक कीमत पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों के धान की शत प्रतिशत खरीदी सुविधाजनक रूप से सुनिश्चत करने के लिए शासन द्वारा लिमिट की व्यस्वस्था को शिथिल किया गया है। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे अभियान चलाकर छोटे किसानो के धान क्रय को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदने की कार्रवाई करें। नोडल अधिकारी क्रय किये गये धान, बारदानों का भौतिक सत्यापन करने तथा धान आवक व जावक पंजी का सत्यापन करने कहा। उन्होंने ढेरी लगाकर धान की गुणवत्ता परखने और आद्रता का माप करने तथा नये और पुराने बारदाने में धान की प्रजाति के अनुसार स्टेकिंग की कार्यवाही के निर्देश दिये।

सुचारू रूप से धान खरीदी कार्य संपादित करने सबकी जिम्मेदारी- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक डाॅ लाल उम्मेद सिहं ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से कार्य संपादित करना हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी हैै। धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए पुलिस की टीम अपनी निगरानी रखी हुई है। किसी समिति और फड़ प्रबंधकों और कम्यूटर आॅपरेटरों द्वारा धान खरीदी में अनियमितता बरती जाती है तो ऐसी स्थिति में सीधे अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। उन्होने जिले में पडोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए सभी परिवहनों पर कड़ई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने यह कि कहा कि जिले के अंदर रात्रि में होने वाले धान के परिवहनों पर भी निगरानी रखने की जरूरत है। यहा बताया गया कि रात्रि में परिवहन और धान खरीदी नहीं होगी

Related Articles

Back to top button