कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *उपमुख्यमंत्री ने 20 लाख की लागत से निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन का हुआ भूपिमूजन*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

*उपमुख्यमंत्री ने 20 लाख की लागत से निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन का हुआ भूपिमूजन*

कवर्धा-वार्ड क्रं. 10 में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास विधायक निधि मद अंतर्गत 20 लाख रू. की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सहित उपस्थित अतिथियों ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की जा रही थी जिसके लिए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अपने विधायक निधि से 20 लाख रू. राशि प्रदान की गई थी जिसका विधिवत निविदा प्रक्रिया किया जाकर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन का आज विधिवत पूजा अर्चना कर नींव रखा गया। उन्होनें बताया कि वार्डवासियों का मांग पूरा हो जाने से अब सुख-दुख जैसे कार्यक्रमों के लिए परेशान नही होना पड़ेगा एवं सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। एक छत के नीचे अपना कार्य निपटा सकेगें। वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति देने व भूमिपूजन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताया।

*उपमुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को मिला सिलेण्डर व चूल्हा बांटे*
कवर्धा प्रवास में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीटी रोड एवं नाली निर्माण भूमिपूजन के उपरांत कवर्धा शहर के पात्र हितग्राहियों को मंच से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेण्डरएवं चूल्हा का वितरण किया। उन्होनें सभी हितग्राहियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button